ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में मंगलवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन
ग्वालियर शहर के हजारों उपभोक्ताओं को मंगलवार 9 जून को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने सोमवार रात 9 बजे सूचना जारी कर बताया कि विभिन्न सब-स्टेशनों और फीडरों पर अति आवश्यक निर्माण, संधारण और आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किए जाने के कारण शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।