दरभंगा: *मद्यनिषेध द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन से दो अवैध विदेशी शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार*
जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन परिसर एवं आने वाली ट्रेनों के जाँच के क्रम में विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अलीनगर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ समर एवं सुन्दरपुर निवासी सुधीर कुमार के पास काले रंग के बैग से कुल - 16.500 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।