रातू: रातू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनकर मिंज का निधन, चिकित्सा जगत में शोक
Ratu, Ranchi | Jul 11, 2026 रातू प्रखंड अंतर्गत मखमंद्रो स्थित मादी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनकर मिंज का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों तथा पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. मिंज लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे थे। उनके निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।