मढ़ौरा: मढ़ौरा प्रखंड सभागार में राजस्व अधिकारी ने जनता दरबार लगाकर किया जनसुनवाई
Marhaura, Saran | Jun 20, 2026 शनिवार की दोपहर बारह बजे मढ़ौरा प्रखंड सभागार में राजस्व अधिकारी सुनिल कुमार ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के जमीनी मामले की सुनवाई किया और चार मामले का निष्पादन किया । राजस्व अधिकारी ने बताया कि जमीनी विवाद मामले अंचलाधिकारी के अनुपस्थिति में जनता दरबार लगाया गया और मौके पर चार मामले का निष्पादन किया गया ।