आगर जिले में सांसद कप खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन सांसद, संसदीय क्षेत्र देवास महेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में 7 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अपरान्ह 3:00 बजे से होगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री शक्ति राउत ने बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।