मेहदावल: दूल्हापार के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो युवक हुए घायल
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूल्हापार के समीप शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्