तरबगंज: बेलिया में मोबाइल चार्ज करने के विवाद को लेकर महिला से अभद्रता करने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बेलिया निवासी ज्योसिना ने थाने पर तहरीर देकर बताया है। कि ,मोबाइल चार्ज करने के विवाद को लेकर विपक्षी पवन कुमार पासवान, मीना देवी व आनंद पासवान निवासी बहादुरा बीरापुर गांव के बाहर वादिनी से अभद्रता करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए तथा जान से मारने की धमकी दी है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने सोमवार को कहां कि, तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।