तरबगंज: तरबगंज कर्नलगंज मार्ग पर कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर बुजुर्ग का पैर टूटा
तरबगंज - कर्नलगंज मार्ग पर रविवार 3 बजे कार और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार स्नेही 62 वर्ष निवासी तुलसीपुर माझा का पैर फैक्चर हो गया। स्नेही तरबगंज से वापस घर जा रहा था। थाना के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमे उसका उनका दाहिना पैर फैक्चर हो गया । वही कार चालक धनंजय तिवारी निवासी बहराइच को भी चोट आई है।