महोबा: महोबा के जकरिया पीर मुहाल के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के जकरिया पीर मुहाल के पास बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मऊरानीपुर निवासी 30 वर्षीय निहाल पुत्र राजेश कुमार व 30 सुनील पुत्र हरिप्रसाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया है।