चौथम: भूतौली मालपा में सगे भाई ने भाई को मार डाला, शव बागमती नदी में फेंका, पिता समेत आठ गिरफ्तार
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतौली मालपा गांव में एक युवक की हत्या कर शव को बागमती नदी में फेंक दिया है। मृतक की पहचान सुदर्शन कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। जबकि हत्या का आरोप उसके भाई सौरभ कुमार पर लगा है। दोनों चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव निवासी मंटू प्रसाद चौरसिया के पुत्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों