महागामा: कमलचक में गेहूं लोड करते समय हाइवा से दबकर चालक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
महागामा अनुमंडल क्षेत्र के कमलचक गांव स्थित बहियार में शनिवार को गेहूं लोड करने के दौरान हाइवा के डाला की चपेट में आने से मुकेश कुमार यादव 35 वर्ष लीलातरी निवासी का दर्दनाक मौत हो गया, चालक मुकेश कुमार गेहूं लाने बहियार गया था जहां हाइवा का पिछला डाला खोलकर गेहूं लोड कर रहा था इसी दौरान हाइवा का किल्ली छिटक गया जिसके कारण घटना घटित हुई है।