छिबरामऊ: बहावलपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर घायल होकर भर्ती
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहावलपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बच्ची को टक्कर मार दी जिससे वह बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में रविवार की रात 9:45 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।