अकबरपुर: जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान का शुभारंभ गुरुवार करीब एक बजे के आस पास माती सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी कपिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।