गुमला: धान उठाते समय वृद्ध महिला को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Nov 11, 2025 बनातू गांव में एक महिला को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। मैनझर देवी (60 वर्ष) धान उठाने के लिए खेत में गई थी, तभी धान के गांज में छिपे सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना के बाद सांप भाग गया। परिजन तुरंत मैनझर देवी को उपचार के लिए गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। काटे हुए स्थान पर उसका हाथ फूलता जा रहा है।