अरनोद: कालापानी के किसानों ने श्मशान घाट के लिए भूमि दान कर पेश की मिसाल, वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
अरनोद। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसलई के राजस्व गांव कालापानी में श्मशान घाट के लिए भूमि नहीं होने की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। गांव के चार किसानों ने अपनी खातेदारी भूमि दान कर ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने का सराहनीय कार्य किया है। कालापानी गांव के काश्तकार मंगलाराम, रावजी, सूरजमल और मांगीलाल