छोटीसादड़ी: केसुन्दा सहित 10 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नारायणखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में कई प्रकरणों का निस