मदनपुर: कोसडिहरा में जमीनी विवाद के मामले में दोनों पक्षों से 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के कोसडिहरा में जमीनी विवाद को लेकर आपस में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडों से मारपीट हुई थी। सलैया थाना में दोनों पक्षों की ओर से एक दुसरे के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करायी गई थी। सलैया थाना पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया