सिलवानी: ग्राम खमेरा मार्ग पर डामर प्लांट बना जहर की फैक्ट्री, धुएं से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर संकट
Silwani, Raisen | Apr 11, 2026 सिलवानी। ग्राम खमेरा मार्ग पर संचालित डामर प्लांट अब आसपास के ग्रामीणों के लिए जहर की फैक्ट्री बन गया है। प्लांट से लगातार निकल रहा काला धुआं पूरे क्षेत्र की हवा को प्रदूषित कर रहा है जिससे ग्रामीणों में खांसी सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है।