बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बिथरी चैनपुर में दबंगों ने दंपति को बेहरमी से पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बिथरी चैनपुर में झगड़े में बीच बचाव कराने गए दंपति को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।