🚨 वैशाली में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार! 🚨
135 लीटर विदेशी शराब जब्त, पार्सल वाहन के गुप्त तहखाने का हुआ खुलासा। 💥
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत विदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर में बड़ी कार्रवाई की गई। एक टाटा ऐस पार्सल वाहन के हिडन चैंबर से 135.0 लीटर ICONIQ विदेशी शराब बरामद हुई, जिस पर "For Sale in Jharkhand" अंकित था। वाहन और शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है।
✅ शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
✅ दोषियों पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।
✅ जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
शराबबंदी कानून का पालन करें, सुरक्षित और नशामुक्त बिहार के निर्माण में अपना सहयोग दें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#Vaishali #Prohibition #ZeroTolerance #NashaMuktBihar #DistrictAdministrationVaishali
1 views | Vaishali, Bihar | Aug 6, 2026