धामपुर: नहटौर ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने पिछले 6 माह का मानदेय और दो वर्ष का ईपीएफ दिलाने की मांग की
मंगलवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे नहटौर ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक एकत्रित हुए ।रोजगार सेवकों ने कहा कि पिछले 6 माह से उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है और 2 वर्षों से उनका ईपीएफ भी जमा नहीं हुआ जिसको लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए जिले को पत्र लिखा गया है।