स्याना: नगर के विद्युत एसडीओ कार्यालय पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Siyana, Bulandshahr | Apr 26, 2026
नगर के विद्युत एसडीओ कार्यालय पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर एसडीओ शशांक सुमन को ज्ञापन सौंपा। रविवार को नगर की वरिष्ठ समाज सेविका रीता आर्य के नेतृत्व में अन्य समाजसेवी कार्यकर्ता विद्युत एसडीओ कार्यालय पहुंचे। आर्य ने बताया कि नगर में जर्जर विद्युत पोल व लटके हुए विद्युत तारों आदि की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया है।