बागीदौरा: छींछ ब्रह्माजी मंदिर ट्रस्ट के 8वें बोर्ड चुनाव 15 नवंबर को होंगे, बैठक में चुनाव प्रक्रिया पर बनी सहमति
छींछ में तीर्थधाम ब्रह्माजी मंदिर ट्रस्ट मंडल छींछ की महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट मंडल संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य के मुख्य आतिथ्य एवं ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष मुकेश दवे की अध्यक्षता में आज रविवार दोपहर 1बजे संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट की आगामी गतिविधियों, आय-व्यय और बोर्ड चुनाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में ट्रस्ट मंडल सचिव अशोक उपा