लाडपुरा: जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने उठाए आमजन की परेशानियों से जुड़े मुद्दे
Ladpura, Kota | May 18, 2026 जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पानी, सड़क, बिजली, चिकित्सा आदि विभागों से संबंधित मुद्दे प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाए। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किय