विदिशा नगर: थाने में जहर खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, वायरल ऑडियो बना जांच का आधार
सिविल लाइन थाने में दो दिन पहले कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक आकाश प्रजापति की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पत्नी के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।