हनुमानगढ़: जंक्शन में मुनीम पर ₹35 हजार हड़पने और रजिस्टर ले जाने का आरोप, ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने थाना में दर्ज करवाया मुकदमा
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में कोर्ट के आदेश पर एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने अपने मुनीम पर ₹35000 हड़पने और रजिस्टर ले जाने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुखजीवन राय उर्फ गोलू पुत्र इंद्र मोहन ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि न्यू गुप्ता ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से उनकी कंपनी है।