चित्तौड़गढ़: बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट नीता लोट जयपुर में आयोजित समारोह में नारी गौरव सम्मान से सम्मानित
चित्तौड़गढ़ की बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट नीता लोट को समाज सेवा एवं वंचित वर्ग को विधिक सहायता एवं बाल कल्याण के लिए नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. अम्बेडकर उत्थान परिषद द्वारा जयपुर में आयोजित समारोह में उन्हें उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा ने सम्मान प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि निवाई-पीपलू विधायक राम सहाय थे।