चित्तौड़गढ़: शिवलोक कॉलोनी के शख्स के साथ बेटे- दामाद की रेलवे में नौकरी के नाम पर 3.60 लाख की ठगी, आरोपी ने भाई को बताया जीएम
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 3.60 लाख की ठगी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया। आरोपी कमलेश मीणा गंगापुर सिटी के बामनवास तहसील का रहने वाला है। शिवलोक कॉलोनी के प्रीतम मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि 5 मार्च को कमलेश ने उसके पुत्र और दामाद की नौकरी के नाम पर ₹3 लाख ले लिए और अगले दिन मेडिकल के नाम पर ₹60000 वसूल लिये। बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया।