खंडवा नगर: मुंदी की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 11 घायल; संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, बस में थे 20 यात्री
बड़वाह से लगभग 8 किलोमीटर दूर इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर उमरिया चौकी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 11 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस इंदौर से मुंदी की ओर जा रही थी और उसमें करीब 20 यात्री सवार थे। रास्ते में उमरिया के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।