अतरौली: दादों में बिजली संकट, मात्र छह घंटे आपूर्ति से व्यापारी और किसान परेशान
दादों में बिजली संकट: मात्र छह घंटे आपूर्ति, व्यापारी-किसान परेशान कस्बा दादों सहित पूरे क्षेत्र में लगभग 20 दिनों से गंभीर बिजली संकट बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार रात्रि में मात्र तीन घंटे तथा दिन में तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि सरकार के आदेशानुसार 20 घंटे सप्लाई होनी चाहिए। बिजली की कमी से व्यापारियों और किसानों समेत आम जनजीवन बुरी