मुज़फ्फरनगर: छपार में देर रात एनकाउंटर, एक लुटेरे को लगी गोली, दो गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और मोबाइल, अवैध हथियार बरामद
थाना छपार क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया,जबकि 2 अन्य को कांबिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, बुलेट मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बदमाशों ने 8 मई को गाजियाबाद निवासी युवक से लूट की घटना की थी