हैदरगढ़: उस्मानपुर में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज समस्या से मिलेगी निजात
सिद्धौर ब्लॉक स्थित उस्मानपुर गांव में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। विद्युत विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है। शुक्रवार को भी समुचित विद्युत आपूर्ति गांव में जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना के बाद विद्युत विभाग हरकत में आ गया।