डुमरी: पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Dumri, Gumla | Jul 5, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के रतासिल्ली बेगाटोली गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात आरोपी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम