देहरादून: पहलगांव में आतंकी हमले के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, देर रात तक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले के बाद देहरादून में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की ओर से बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है।