मऊ: चौकी सीतापुर पुलिस टीम ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चौकी सीतापुर पुलिस टीम ने अवैध शराब पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त पिंटू निषाद पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम कपसेठी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज सोमवार की शाम 5:54 बजे प्रेस नोट जारी किया है।