पटना ग्रामीण: आलमगंज टी.ओ.पी. की पुलिस ने हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आलमगंज टी.ओ.पी. को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है। इसी सूचना के आधार पर आलमगंज टी.ओ.पी. के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद करते हुए एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया।