पटना ग्रामीण: रविंद्र भवन में RLM के राज्य स्तरीय महा अधिवेशन का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष का किया गया ऐलान
RLM के राज्यस्तरीय महाधिवेशन का आयोजन रविवार को रविंद्र भवन में किया गया। इस अधिवेशन में रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। दिनारा के विधायक आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जबकि प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है