फतेहाबाद: डौकी के ग्राम बाजिदपुर में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
Fatehabad, Agra | Jul 15, 2026 डौकी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर गांव के पास हुआ, जहां चलते ट्रैक्टर से युवक अचानक नीचे गिर गया और पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।