जौनपुर: शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला मोहल्ले में मिला शिवलिंग, बना चर्चा का विषय
जौनपुर में शनिवार को करीब 12:30 बजे के आसपास सूचना मिली की थाना कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला मोहल्ले के कब्रिस्तान में कई साल पुराना शिवलिंग मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि सुबह से शिवलिंग की खबर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर अधिशासी अधिकारी व थाना कोतवाली इंचार्ज ने फ़ोर्स के साथ मौका मुआयना किया।