लोहरदगा: झामुमो लोहरदगा की हुंकार: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, मोजम्मिल अहमद ने सौंपी जिम्मेदारी
झामुमो जिला समिति, लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक शनिवार शाम 5 बजे जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती, विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई अहम निर्णय लिए गए।