कोलायत: कोलायत में इतिहास संकलन समिति ने बीकमपुर, बीठनोक, झझु में प्राचीन किले, शिलालेख और कीर्ति स्तंभों की खोज की
श्रीकोलायत क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित और दस्तावेजीकृत करने के उद्देश्य से भारतीय इतिहास संकलन समिति की टीम ने गुरुवार को बीकमपुर, बीठनोक, झझु गांवों में व्यापक ऐतिहासिक सर्वेक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक अवशेष प्राप्त हुए, जो क्षेत्र के समृद्ध अतीत और सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण कड़ियां साबित हुए।