खंडवा: उन्नीस जून तक करें आवेदन, मुफ्त में होंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन
अगर आपके घर में माता-पिता, दादा-दादी या कोई वरिष्ठ सदस्य हैं, तो यह खबर उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के बुजुर्गों को इस बार माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने का मौका मिल रहा है।