हुसैनाबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर दंगवार में इंटर स्टेट चेक नाके पर सघन वाहनों की जाँच शुरू
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हुसैनाबाद के सभी इंटर स्टेट चेक नाका पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। दंगवार चेतनाका पर ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इस संबंध में ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दंगवार सीमा बिहार के नवीन नगर थाना क्षेत्र से सटा हुआ है।