गया टाउन सीडी ब्लॉक: शराब की खेप के साथ 3 धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गया पुलिस की कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देशन में कल दिनांक 25 जून की मध्यरात्रि को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 405 लीटर देशी महुआ शराब, 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 बाइक,1 टेम्पु के साथ 03 धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज दिनांक 26 जून शुक्रवार की शाम 6 बजे गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।