महसी: रामपुर धोबियाहार में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, शव जामुन के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी किशोर अभिलाष का शव रविवार सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर जामुन के पेड़ से लटका मिला।मृतक के पिता बुधाई ने बताया कि शनिवार दोपहर चारा लेने घर से अभिलाष निकला था और वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया