घोसी थाना परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए कार्यवाहक थाना अध्यक्ष कालेश्वर पासवान ने बताया कि हम लोगों के समस्याओं को देखते हुए एसपी के द्वारा जनता दरबार लगाया जा रहा है ताकि लोगों के समस्याओं से सीधे अवगत हो सके और उसका निराकरण कर सके।