हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, एसपी नरेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देशन में चलाई जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत जिले के पल्लू व नोहर में पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई कर तीन अवैध देशी पिस्तौल 5 मैगजीन व 12 जिंदा कारतूस सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।