मधुपुर: नगर परिषद उपाध्यक्ष ने गांधी चौक में नाले का निरीक्षण किया, सफाई का निर्देश दिया
मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने गांधी चौक स्थित नाले का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नालों की स्थिति और आसपास की साफ-सफाई का जायजा लिया।मौके पर उपाध्यक्ष ने सफाई इंचार्ज एवं कनीय अभियंता को तत्काल नालों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।