मल्हारगंज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीतू पटवारी को लेकर कहा उनकी हर बात पर गौर करना जरूरी नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को इंदौर पहुंचे उन्होंने शुक्रवार 4 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी। खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी की हर बात को गंभीरता से लेना जरूरी नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता के रूप में उतनी गंभीरता से बयान नहीं देते जितनी अपेक्षा की जाती है।