नगरी: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शनिवार को भी सुबह की पाली चलाने और टाइमिंग एक करने की मांग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने स्कूलों की समय-सारिणी में एकरूपता लाने और शनिवार को भी उच्चतर माध्यमिक स्कूल सुबह की पाली में होने की मांग की है। इससे शिक्षकों पर काम का दबाव कम होगा और शैक्षणिक व प्रशासनिक काम बेहतर होंगे।